The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली-NCR में फिर भूकम्प के झटके, तीव्रता केवल 2.1 रही

दिल्ली में भूकंप के झटके, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके,

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में आज फिर भूकम्प के झटके महसूस किये गये। हालांकि भूकम्प की तीव्रता अधिक नहीं थी। रिक्टर स्केल पर इस बार के भूकम्प की तीव्रता केवल 2.1 रही। बता दें कि बीते दो महीनों में कई बार भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं।

इससे पहले शुक्रवार को झारखंड और कर्नाटक में भी भूकंप आया था। कर्नाटक के हम्पी में सुबह 06ः55 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में इसी समय रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया।

An earthquake with a magnitude of 2.1 on the Richter Scale hit Gurugram, Haryana today at 1300 hours: National Center for Seismology— ANI (@ANI) June 8, 2020

दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में बीते एक-डेढ़ महीनों के दौरान एक दर्जन से अधिक छोटे भूकंप आए हैं। कोरोना संकट के बीच जब अधिकतर लोग घरों में थे तो बार-बार भूकंप के झटकों ने चिताएं बढ़ाईं लेकिन भूकंप विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे भूकंप से ज्यादा खतरा नहीं है बल्कि ये बड़े भूकंप के खतरे को कम कर सकते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक बीके बंसल ने हाल में ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में कहा कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में कई फाल्ट लाइनें गुजरती हैं। इनमें हलचलों से जब ऊर्जा निकलती है तो भूकंप आते हैं।

error: Content is protected !!