Breaking News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक और हादसा, जनरथ बस रेलिंग तोड़ नाले में गिरी, 29 की मौत

आगरा  लखनऊ से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की जनरथ बस (UP33 AT 5877) यमुना एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने की वजह से हादसे का शिकार हो गई। यमुना एक्सप्रेस-वे से 30 फुट नीचे झरना नाले में गिरने से बस में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर मौके पर पहुंच गए।

अवध डिपो की यह बस रविवार रात 10:00 बजे आलमबाग बस स्टेशन से सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड होते हुए सोमवार तड़के 3:30 बजे के करीब यबह बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गई। यहां से करीब दो-तीन किलोमीटर पहुंचते ही चालक को झपकी लग गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई यमुना एक्सप्रेस-वे से 30 फुट नीचे झरना नाले में जा गिरी । हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। इसलिए किसी को चीखने का भी मौका ना मिला। गांव के एक व्यक्ति ने दुर्घटना के समय धमाके जैसी आवाज सुनी। उसने दौड़कर चौगान के बघेल ठार में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर गांव भारी संख्या में लोग दुर्घटनास्थाल पर पहुंच गए। उन्होंने बस में से करीब 18 से 20 लोगों को निकालकर बाहर लेटा लिया। तब तक पुलिस पहुंच गई। इसके बाद इन सभी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे के करीब दो घंटे बाद जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। उनसे बस को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को निकाला गया।पुलिस के अनुसार इस हादसे में एक बच्चे समेत 29 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे में मरने वाले 29 लोगों में से 19 की शिनाख्त

1. सिद्धर्थ दुबे पुत्र राजनेश निवासी 13 जगन्नाथपुर तिवारीगंज चिनाहट लखनऊ।
2. सत्य प्रकाश शर्मा पुत्र स्व. मेवाराम शर्मा निवासी मकान नं.- 18 सेक्टर 2 चिरंजीव विहार गाजियाबाद।
3. धीरज पाण्डेय पुत्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय निवासी मकान नं0- ए0 53/21 सेक्टर 1
गोमती नगर लखनऊ।
4- अवनेश अवस्थी पुत्र अंशुमान निवासी 291/2 पडपडगंज तालकटोरा लखनऊ।
5- सत्यप्रकाश तिवारी पुत्र उमेश चन्द्र निवासी मुर्नइ पूर्वा फरमू चांदपुर गोंडा।
6. आदित्य कश्यप पुत्र मनीष निवासी मेक हिन्दुस्तान मोटर्स सिनेमा रोड सदर
गोरखपुर।
7. प्रेमचन्द्र पुत्र राम कुमार निवासी खेरी बदालन कुरूक्षेत्र हरियाणा।
8. विजय बहादुर सिंह पुत्र सुरेन्द्र बहादुर निवासी बरपुरवा बहेरिया थोर्बारा घुरवाला
रायबरेली।
10. हुजूर आलम पुत्र मंसूर अली निवासी एन0 123/16 लालबाग आजदपुर दिल्ली।
11. अज्ञात रोडवेज कर्मचारी।
12. प्रयागू मिश्रा ।
13. दीपक सिंह पुत्र महावीर प्रसाद सी 5466 राजाजीपुरम लखनऊ।
14. धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र पारस नाथ सिंह निवासी 341 मॉडल कॉलोनी दीप बंगला चौक के पास पुणे।
15. अंकुश श्रीवास्तव अमृतबस्ती गांधी नगर।
16. आकाश श्रीवास्तव पुत्र सतीश चन्द्र निवासी इन्द्रा नगर 813/1 सेक्टर 11
लखनऊ।
17. इख्तखाब अहमद पुत्र आफ्ताब अहमद निवासी 11/421 इन्द्र नगर सैक्टर 11
लखनऊ।
18. अमित कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी 94 इक्वारा थाना वांस गांव जिला गोरखपुर।
19. दीपक कुमार पाण्डेय पुत्र सीताराम पाण्डेय निवासी शाहपुर भोजपुर जिला बिधर।

हादसे में घायल

1.शाहम पुत्र शकील अहमद निवासी अमेठी।

2. सोनी पत्नी दिनेश निवासी मिर्जापुर गाजियाबाद।

3. प्रकर्ष पुत्र बृजेश कुमार निवासी आजमगढ़।

4. दिलीप श्रीवास्तव पुत्र लाल साहब निवासी बस्ती फैजाबाद।

5. युवराज पुत्र भानु खगिया खेड़ा। 

6. प्रियांशी लखनऊ।

7. प्रतीक। 

8. जावेद आलम। 

9. गौरव सिंह। 

10. मंजू शर्मा।

11. मनीष शुक्ला।

12 . ऋषि यादव पुत्र गुरुदयाल यादव बाराबंकी।

13 . संजीव पुत्र माता प्रसाद।

14. मनीष पुत्र अरुण कुमार निवासी पटना बिहार।

15 . अरुण त्रिपाठी पुत्र नरेंद्र त्रिपाठी निवासी आजमगढ़ ।

16. हेमंत कुमार पांडे पुत्र स्व.कन्हैया लाल पांडे निवासी फरीदाबाद। 

17 . राकेश लाल पुत्र अच्छे लाल निवासी दिल्ली। 

18 . सुनीता पत्नी भानु खगरिया खेड़ा। 

19 . मोहम्मद अदीब।

20 . अर्पित श्रीवास्तव। 

21 अज्ञात।

22 . अशनीश मिश्रा पुत्र कृष्ण मिश्रा निवासी गोंडा।


यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस वर्ष के बड़े हादसे

3 मार्च 2019 :  को यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। 30 लोग घायल हो गए थे। तेज रफ्तार से आ रही यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक में जा घुसी थी। जिसमें मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई थी।

2- 3 जून 2019 : नोएडा से भिण्ड जा रही एक डबल डेकर निजी बस पलट गई जिससे उसमें बैठे चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए थे।

16 जून 2019 : नोएडा से आगरा जा रहे एक ही परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठे सदस्य ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया था।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago