The Voice of Bareilly since 2010

आसाराम बापू मामले में गवाह कृपाल सिंह को मारी गयी गोली

asaramशाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र में आज देर शाम आसाराम बापू मामले में गवाह कृपाल सिंह को अज्ञात बदमाशाें ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृपाल सिंह आसाराम के कई आश्रम में सेवादार रह  चुके हैं। उन्हें गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार सदर बाजार थाना क्षेत्र के गदियाना मोहल्ला निवासी कृपाल सिंह शुक्रवार शाम सामान खरीदने बाजार गए थे। वहां से वापस आते समय कार व बाइक सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही वह कैंट से रामनगर जाने वाली रोड पर मंदिर के सामने पहुंचे, पीछा कर रहे लोगों में से किसी ने उनके पेट में गोली मार दी और भाग गए। गोली लगने से घायल कृपाल सिंह जमीन पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें तड़पता देख कैंट चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने कृपाल सिंह को जिला अस्पताल भिजवाया।

aims1 aims3 aims4सूचना मिलते ही परिवार के लोग व बिटिया के पिता भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कृपाल सिंह काफी समय से आसाराम के आश्रम से जुड़े हुए थे। लगभग डेढ़ साल पहले जब शहर की बिटिया ने आसाराम पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे तो उन्होंने भी आश्रम छोड़ दिया था और इस मामले में मुख्य गवाह बन गए थे। इसके बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

error: Content is protected !!