Breaking News

Corona Breaking:अनुपम खेर की मां-भाई-भाभी को भी हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी हैं। यह जानकारी अनुपम खेर ने स्वयं एक वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को दी। उन्होंने कहा -दोस्तों आपको बताना चाहता हूं कि मेरी मां दुलारी कोविड-19 संक्रमित पाई गई हैं। उनमें हल्के लक्षण दिखे हैं। मां को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। साथ ही भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मैंने खुद की भी कोरोना जांच करा ली है और टेस्ट नेगेटिव आया है। इसके साथ ही मैंने बीएमसी को इंफॉर्म कर दिया है।

बता दें कि कल रात यानी शनिवार रात महानायक अमिताभ बच्चन और उनके अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों ही नानावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। साथ ही अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। इन सबका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है और वह जल्द ही बेहतर होकर घर वापस आएंगे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को हल्के बुखार की शिकायत थी। ऐसे में दोनों का एंटीजेन बॉडी टेस्ट किया गया था, जिसमें रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आईं। अब दोनों का एक और टेस्ट किया जाएगा, जिससे पूरी बॉडी डिटेल्स पता चल पाएंगी। ये रिपोर्ट आज यानी रविवार को मिल जाएगी।

बता दें कि अभिषेक ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने बीएमसी समेत सभी जरूरी अथॉरिटीज को इस बात की जानकारी दे दी है। दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।अमिताभ बच्चन के बंगले को सैनिटाइज करने टीम पहुंच चुकी है। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

5 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

6 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

7 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

8 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

8 hours ago