The Voice of Bareilly since 2010

रामनगर ब्लॉक प्रमुख चुनावः भाजपा में बगावत, सपा ने भी कराया नामांकन

BareillyLive, आंवला, बरेली, ब्लाक रामनगर में प्रमुख चुनाव, को लेकर भाजपा में बगाबत , भाजपा, block pramukh election 2021,

BareillyLive, आंवला। बरेली की तहसील आंवला के ब्लाक रामनगर में प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा में बगाबत हो गयी है। भाजपा की इस अन्तर्कलह और गुटबाजी को देखकर विपक्षी खेमे में उत्साह है। गुरुवार को ब्लॉक परिसर में नामांकन के दौरान भाजपा दो गुटों में बंटी दिखायी दी। भाजपा की घोषित प्रत्याशी नेहा आर्य ने जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया तो भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जाकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मित्रपाल ने अपनी पत्नी विजेता का नामांकन कराया।

इससे पूर्व एक बैठक में मौजूद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने जमकर जिलाध्यक्ष को जमकर कोसा। बैठक में कहा गया कि जिस महिला का टिकट किया गया है वह भाजपा की न तो सदस्या है और न ही पदाधिकारी। बसपाई मानसिकता की प्रत्याशी को हम पर थोपा गया है जबकि मित्रपाल हमारी पार्टी का सच्चा व पक्का सिपाही है। पिछले पांच सालों में जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उनके द्वारा जमकर विकास कार्य किया गया है।

बैठक में जिलाउपाध्यक्ष राममूर्ति वर्मा, सूर्य गांधी, मण्डल भाजपा रामनगर अण्यक्ष मुनीष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रभाकर शर्मा ने जिलाध्यक्ष के इस कृत्य को पार्टी हित में न बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। वहीं चर्चा है कि पूर्व सिंचाई मंत्री द्वारा भी मित्रपाल को मूक समर्थन दिया है तथा उनके इशारे पर ही विजेता का नामांकन उनके गुट के लोगों द्वारा कराया गया है।

BareillyLive, आंवला, बरेली, ब्लाक रामनगर में प्रमुख चुनाव, को लेकर भाजपा में बगाबत , भाजपा, block pramukh election 2021,

समाजवादी पार्टी ने भी दाखिल किया पर्चा

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेन्द्र सिंह यादव, जिलापंचायत सदस्य अरविन्द यादव के नेतृत्व में सपा ने तारा सिंह की पत्नी तथा वार्ड 35 से क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी का नामांकन कराया। यहां पर अरविन्द यादव ने कहा है कि भाजपा में गुटबाजी पूरे चरम पर है। अखिलेश यादव की नीतियों के चलते हमारे प्रत्याशी की जीत निश्चित है। हमारे साथ 47 बीडीसी सदस्य हैं, जबकि भाजपा दो खेमों में बंटी हुई है। भाजपा में विधायक बनाम जिलाध्यक्ष लड़ाई का फायदा हमें अवश्य मिलेगा। दूसरी ओर मित्रपाल भी अपने साथ 50 से अधिक बीडीसी सदस्यों का दावा कर रहे है।

कल तक करा लेंगे विजेता की नाम वापसी : वीरसिंह पाल

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल ने दावा किया कि वरिष्ठ नेताओं के साथ विजेता का पर्चा वापस कराने की बात चल रही है। कल तक पर्चा वापस करा लिया जाएगा।

error: Content is protected !!