Breaking News

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान, 24 को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराये जाएंगे। परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मुख्य निवार्चन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। हरियाणा में 90 सीटों के लिए जबकि महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। चुनाव के लिए अधिसूचना 24 सितंबर को जारी होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।

दोनों राज्यों में नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर है और सात अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा पयार्वरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। हरियाणा में एक करोड़ 82 लाख तथा महाराष्ट्र में आठ करोड़ 94 लाख मतदाता हैं। सभी चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराये जायेंगे।

अरोड़ा ने कहा कि शंतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दोनों राज्यों में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। चुनाव खर्च पर नजर रखने और अन्य मामलों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की है।

चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता पर कड़ी नजर रखी जाएगी और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago