Breaking News

बैडमिंटनः पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

बासेल (स्विट्जरलैंड)। ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ इस भारतीय बैडमिंटन स्टार ने इतिहास रच दिया है। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। अब तक भारत का कोई पुरुष खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट का फाइनल नहीं जीत पाया है। 

37 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने नोजोमी ओकुहारा को 21-7 और 21-7 से करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। इसी के साथ पीवी सिंधु ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। दुनिया की नंबर पांच खिलाड़ी सिंधु ने नंबर चार खिलाड़ी ओकुहारा को हराकर पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया। दरअसल, जापान की इस स्टार खिलाड़ी ने पीवी सिंधु को साल 2017 में इसी टूर्नामेंट के फाइनल में हराया था लेकिन इस बार भारतीय शटलर ने उनको बुरी तरह मात दी। इस जीत के साथ ही सिंधु ने ओकुहारा से खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 9-7 का कर लिया है।

सिंधु शनिवार को पूरे फार्म में थीं। उन्होंने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और 5-1 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद 12-2 से आगे हो गईं। सिंधु ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 16-2 की लीड लेने के बाद 21-7 से पहला गेम जीत लिया। भारतीय खिलाड़ी ने 16 मिनट में पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधु ने 2-0 की बढ़त के साथ शुरुआत करते हुए अगले कुछ मिनटों में 8-2 की लीड बना ली। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी ने आगे भी अपने आक्रामक खेल के जरिये अंक लेना जारी रखा। सिंधु ने मुकाबले में 14-4 की शानदार बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने लगातार अंक लेते हुए 21-7 से गेम और मैच समाप्त करके बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया।

पीवी सिंधु लगातार तीसरी बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि, इससे पहले वर्ष 2017 और 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा साल 2013 और 2014 में भी सिंधु ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago