Breaking News

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। उनकी बहन चन्द्रांशु भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। साइना से पहले कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए थे। पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भी भाजपा में शामिल हुए थे और वे इस समय पूर्वा दिल्ली से सांसद हैं।

साइना नेहवाल ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए अभियान की सराहना  की थी। दिवाली के दौरान “भारत की लक्ष्मी” नाम का अभियान पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया था, जिसकी नेहवाल ने सराहना करते हुए कहा था, “महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के अभियान के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया।”

 साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को हुआ था। वह 23 मई 2015 को वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद साइना ने कहा कि वह ऐसी पार्टी से जुड़कर खुश हैं जो देश के लिए अच्छा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी जो इतनी मेहनत करते हैं, उनके साथ काम करके उन्हें अच्छा लगेगा। साइना ने कहा, “मोदी ने खेल को काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया शुरू करना अच्छा काम है।'”

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago