The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly – Big Breaking: यूपी के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित

कोरोना Breaking, बरेली जिले में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव केस,

बरेली। बरेली कैंट से भाजपा विधायक व उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी समेत परिवार के 4 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। सभी को कोविड-19 एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के भतीजे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराई थी। उनको भी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजेश अग्रवाल का निवास कालीबाड़ी में है। कुछ दिन पहले ही कालीबाड़ी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी थी जो राजेश अग्रवाल के काफी करीबी बताए जाते हैं। उसके बाद राजेश अग्रवाल की तबियत बिगड़ी तो उन्होंने पत्नी समेत लखनऊ में कोरोना वायरस जांच कराई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पोते और पुत्रवधू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद सभी लोगों को भोजीपुरा स्थित कोविड-19 एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने पूर्व वित्त मंत्री व उनके तीन परिवारीजनों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है। सीएमओ डॉ वीके शुक्ल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री के पूरे परिवार को भोजीपुरा स्थित कोविड-19 एल-2 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

गांधीनगर में रहने वाले नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के भतीजे की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। गांधीनगर के एक बड़े इलाके को सील कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

error: Content is protected !!