Breaking News

बरेली समाचार : अनलॉक 2.0 के पहले ही दिन नगर निगम ठेकेदार के घर लाखों की डकैती

बरेली। अनलॉक 1.0 के साथ ही एकाएक सक्रिय हुए बदमाशों ने अनलॉक 2.0 की शुरुआत भी बड़ी वारदात के साथ की। करीब आधा दर्जन बदममाशों ने बुधवार को तड़के कलक्टरबकगंज थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव में नगर निगम के ठेकेदार के घर को अपना निशाना बनाया। परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद घर में रखी एक लाख 40 हजार की नगदी और जेवरात समेट लिए और धमकाते हुए चलते बने। मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीडित ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत है। 

कासमपुर निवासी नगर निगम के ठेकेदार इस्लाम खान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान बुधवार तड़के करीब 2 बजे खटर-पटर की आवाज से उनकी नींद टूट गई। उन्होंने देखा कि पांच बदमाश चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस आए है जबकि तीन घर के बाहर खड़े हुए हैं।

बदमाशों ने हथियार लहराते हुए परिवार वालों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिये और इस्लाम, उनकी पत्नी नगमा व दो बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर धमकाया की शोर मचाने पर गोली मार देंगे। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 1 लाख 40 हज़ार, 7 तोला सोना के जेवर व आधा किलो चांदी के जेवर लूट लिये। बदमाश सारा माल समेटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के समय इस्लाम की बहन रुखसाना व उसके पति अबरार छत पर सो रहे थे। बदमाश उन तक नहीं पहुंच पाए।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago