Categories: Breaking NewsNews

बिल गेट्स को पछाड़ा, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली।अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।गुरुवार की सुबह अमेजन के शेयरों में उछाल के चलते ऑनलाइन रिटेलर कंपनी के मुखिया दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। अब तक माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्स को ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर जाना जाता रहा है।
गुरुवार की सुबह 10 बजे न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में अमेजन के शेयर 1.3 पर्सेंट की उछाल के साथ $1,065.92 के स्तर पर पहुंच गए।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार इस समय बेजोस के पास 90.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के पास 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के बंद होते समय बिल गेट्स 90 बिलियन डॉलर के साथ अमीरों की सूची में पहले नंबर पर थे जबकि बेजोस 89 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर थे।
गुरुवार को अमेजन के शेयरों में बढ़ोत्तरी ने बेजोस को 90 अरब डॉलर के साथ इस सूची में ऊपर धकेल दिया, अमेजन के स्टॉक में करीब 15 डॉलर प्रति शेयर की बढ़ोतरी हुई और माइक्रोसॉफ्ट के स्टॉक में थोड़ी गिरावट आई।इसके साथ ही बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

आपको बता दें 61 वर्षीय माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स मई 2013 से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे।मई 2013 से ही माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर 61 वर्षीय गेट्स ब्लूमबर्ग के इंडेक्स में पहले स्थान पर थे। इसी साल मार्च में जोफ बेजोस दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक बेजोस ने यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति अमेनसियो ओरटेगा और वॉरेन बफेट को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था। इस वर्ष जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में करीब 25 अरब डॉलर की राशि जोड़ी है।

बीते 8 नवंबर को अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रपति बनने के बाद से शेयर बाजारों में तेजी आई है। इसका सबसे अधिक लाभ अमेजन को ही मिला है।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago