Breaking News

योगी आदित्यनाथ सरकार के एक और मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक और मंत्री कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है,“कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर कोविड-19 का टेस्ट करवाया तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जो लोग भी बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, वे स्वयं को आइसोलेट कर अपनी कोरोना जांच करवाएं।”

अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दो मंत्रियों की जान जा चुकी है। भूपेंद्र सिंह चौधरी से पहले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे। उन्हें  लखनऊ में स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी संक्रमितों में शामिल हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की बीती 16 अगस्त को और इससे पहले 2 अगस्त को प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की मौत हो गई थी।

कोरोना वायरस संक्रमित मंत्रियों में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और श्रम निर्माण एवं परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब वह स्वस्थ हो चुके हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago