The Voice of Bareilly since 2010

बड़ी कार्रवाईः नियमों की अनदेखी पर बंद कराए लखनऊ के 368 स्कूल

लखनऊ। सरकारी नियमों की अनदेखी और मनमानी करना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 386 स्कूलों को बहुत भारी पड़ा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन अनियमित विद्यालयों को शुक्रवार को बंद करा दिया।

दरअसल, लखनऊ के सभी विद्यालयों को 2 जुलाई 2019 तक यूडीआईएसई के वेबपोर्टल पर स्‍कूल संबंधी आवश्‍यक जानकारी मुहैया कराने को कहा गया था। 368 स्कूलों ने सरकार को यह डाटा उपलब्ध नहीं कराया। इसलिए सरकार की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इन बंद किए गए विद्यालयों में से जो भी दोबारा खुला हुआ पाया जाएगा, उस पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

error: Content is protected !!