The Voice of Bareilly since 2010

बड़ी कार्रवाईः पीएनबी घोटाले में भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड की 4025 करोड़ की संपत्ति अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) फर्जीवाड़ा मामले में भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 4,025.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अटैच किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की है। 

पीएनबी ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से की थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि फॉरेंसिक ऑडिट में सामने आया है कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड ने कर्जदाता बैंकों के समूह से फंड जुटाने के लिए दस्तावेजों और खातों में हेराफेरी की है।  पीएनबी ने इसकी सूचना शेयर मार्केट को भी दी थी।

error: Content is protected !!