Breaking News

Big Breaking – देश के सबसे अमीर मंदिर पर कोरोना वायरस का साया, 140 कर्मचारी मिले संक्रमित

तिरुपति। (Corona virus infested at country’s richest temple) देश के सबसे समृद्ध मंदिर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम पर कोरोना वायरस ने शिकंजा कस दिया है। मंदिर का संचालन करने वाले बोर्ड के 140 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें कम से कम 14 पुजारी (अर्चक) हैं। अन्य संक्रमित लोगों में सुरक्षा कर्मचारी, प्रसाद तैयार करने वाले सेवक आदि शामिल हैं। कोरोना के इस घातक हमले को देखते हुए लंबे समय तक बंद रहे मंदिर को एक बार फिर बंद करने की मांग उठने लगी है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही खबर आई था कि देवस्थानम बोर्ड के 14 पुजारी संक्रमित हैं।

तिरुपित बालाजी का यह विशाल और भव्य मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित है। देश के सभी मंदिरों को खोले जाने के बाद इसे बीते 8 जून को भक्तों के लिए खोला गया था। लॉकडाउन के बाद खुलने पर पहले ही दिन करीब 25 लाख रुपये चढ़ावे के रूप में आए थे। सामान्य दिनों में इस मंदिर को हर महीने औसतन 200 करोड़ रुपये का दान मिलता है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने बुधवार को मंदिर के पुजारियों, तथा स्वास्थ्य और सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कोरोना वायरस से लड़ने के उपायों पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में लिये गए निर्णयों पर अमल शुरू हो पाता, उससे पहले ही एक साथ इतने अधिक कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित मिलने  चलते मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचने के साथ ही आसपास की आबादी में भी भय का माहौल है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago