The Voice of Bareilly since 2010

Big Breaking: उत्तर प्रदेश में अब शनिवार-रविवार को लॉकडाउन, पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू

लखनऊ। पूरे उत्तर प्रदेश में आज यानी मंगलवार से हर रोज रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं, शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक साप्ताहिक लॉकडाउन (Weekend lockdown) लगाया जाएगा। मतलब अब हर शनिवार और रविवार को प्रदेश में सबकुछ बंद रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम 11 के साथ हुई बैठक में ये निर्देश दिए।

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर मनाही होगी, सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बाहर निकलने की छूट दी जाएगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी छूट दी जाएगी। यूपी में अब तक केवल रविवार को लॉकडाउन था।

अभी तक रात्रि कर्फ्यू उन्हीं जिलों में लागू था जहां हालात ज्यादा खराब थे पर कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या और अस्पतालों में मची आपाधापी को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

 

error: Content is protected !!