Breaking News

अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, अब खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत

नई दिल्ल भारत अब खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा। इसरो प्रमुख डॉ. के. सिवन ने गुरुवार को बताया कि यह मेगा प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का ही विस्तार होगा। सिवन ने बताया कि मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा। इसी के चलते भारत अपना स्पेस स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है। इससे पहले इसरो प्रमुख ने बताया था कि भारत का दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने का लक्ष्य है।

गगनयान प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए के. सिवन ने कहा कि हम इस प्रोजेक्ट की मदद से ऐसा कर पाने में सफल होंगे। इसरो यदि निर्धारित समय के अंदर ऐसा कर लेता है, तो भारत विश्व का चौथा देश होगा जिसका खुद का अंतरिक्ष स्टेशन होगा।

इससे पहले  इसरो प्रमुख ने कहा था कि चंद्रमा की सतह पर खनिजों के अध्ययन और प्रयोग करने के लिए भारत के दूसरे अभियान “चंद्रयान-2” को 15 जुलाई को रवाना किया जाएगा। “चंद्रयान-2” को लॉन्च करने का प्रमुख उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव हिस्से के बारे में जानकारी इकठ्ठा करना है। “चंद्रयान-2”  छह या सात सिंतबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा।

अभी तक खुद के अंतरिक्ष स्टेशनों की बात करें तो 1971-1986 में सैल्यूट स्पेस स्टेशन (USSR), 1973-1979 में स्काईलैब (यूएस), 1986-2000 में मीर/ (यूएसएसआर/रूस) हैं। इसके अलावा चीन भी दो स्पेस स्टेशन लॉन्च कर चुका है।

अमेरिका और रूस ने साझा प्रोजेक्ट के तौर पर 1998 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन बनाया था। कई अन्य देश भी बाद में इसके निर्माण में जुड़ते गए। हालांकि, ज्यादातर कंट्रोल्स और मॉड्यूल्स का खर्च अमेरिका ही उठाता है। 18 देशों के 230 लोग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में जा चुके हैं। यह धरती से लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है और 28 हजार किलोमीटर की गति से घूमता है। गौरतलब है कि मार्च 2019 तक इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में कनाडा, जापान, रूसी संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी शामिल हैं।

चीन ने 2011 में अपना पहला स्पेस स्टेशन तियांगोंग-1 लॉन्च किया था। इसे दो साल के लिए तैयार किया गया था। यह 1 अप्रैल 2018 को धरती पर गिरकर नष्ट हो गया था। चीन ने 2016 में तियांगोंग-2 लॉन्च किया। यह अभी भी मौजूद है। चीन 2022 तक तियांगोंग-3 को लॉन्च करने की भी योजना बना रहा है।

आजादी की 75वीं सालगिरह पर अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन भेजेगा भारत

 केंद्र सरकार ने घोषणा की है भारत 2022 में अपना पहला मानव मिशन को अंतरिक्ष में भेजेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि 2022 में भारत की 75 वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर इसरो ने अपने पहले मानव मिशन को अंतरिक्ष में भेजने का संकल्प लिया है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिशन की तैयारी, योजना की निगरानी के लिए एक विशेष सेल गगनयान राष्ट्रीय सलाहकार परिषद बनाया गया है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की जांच करने के लिए हमने उपग्रह के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत निगरानी सुविधा की है जिसकी प्रोग्रामिंग ऐसी है कि अलार्म के माध्यम से सुरक्षा बल सतर्क हो जाते हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago