Big News : चीन के इशारे पर नेपाल के कारनामे ने बर्बाद कर दिये भारत के 1000 गांव

गोण्डा। गोण्डा और बहराइच के साथ बाराबंकी में आई बाढ़ के पीछे चीन का हाथ होने का खुलासा हुआ है। हालांकि यह पानी नेपाल के बैराजों से छोड़ा जा रहा था, लेकिन वह चीन के इशारे पर ऐसा कर रहा था। नेपाल से सटे सीमावर्ती भारतीय जिलों में बाढ़ से तबाही का ताना-बाना डोकलाम में नाकामयाबी से बौखलाये चीन ने बुना था। नेपाल ने चीन के इशारे पर ही बैराजों से लगातार पानी छोड़ा, परिणामस्वरूप एक हज़ार से अधिक गांवों की तबाही हो गयी।

नेपाल ने इस बार छोड़ा तीन गुना यानि 30 लाख क्यूसेक पानी

इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) रिपोर्ट के मुताबिक औसतन बारिश के कारण बाढ़ का प्रकोप हल्का होता अगर नेपाल के बैराजों से लगातार पानी छोड़ना जारी न रहता। इंटेलीजेंस सूत्रों के मुताबिक बीते दो माह में नेपाल के बैराजों से 30 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिसके कारण बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और बाराबंकी में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। जबकि पिछले साल नेपाल के बैराजों से मात्र 10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। खुफिया विभाग की इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है ब्रह्मपुत्र नदी की रिपोर्ट न देने के पीछे भी चीन की यही मंशा थी कि डोकलाम में अपनी हरकतों में नाकामयाब होने के बाद इस रास्ते भारत के नेपाल से सटे जिलों में बाढ़ की तबाही रची जाये।

नेपाल से नजदीकी बढ़ाने के पीछे चीन का उद्देश्य उसे इस्तेमाल कर भारत को प्रभावित करने की थी। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक अभी भी चीन नेपाल के रास्ते बड़ी साजिश का तानाबाना बुन रहा है। इसी के चलते सीमावर्ती जिले के अधिकारियों को नेपाल प्रशासन से वार्ता के लिए कहा गया है। वहीं भारत-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। चीन की इस साजिश से देवीपाटन मंडल के एक हज़ार से अधिक गांव प्रभावित हुये हैं। इसके साथ ही भारी क्षेत्रफल में फसलें भी बेकार हो गई हैं। अभी भी बाढ़ का प्रकोप जारी है।

बरती जा रही सतर्कता

शनिवार देर शाम डीआईजी जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आईबी की रिपोर्ट को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago