The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव

प्रयागराज/लखनऊ। प्रयागराज से भाजपा सांसद व उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट  मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पिछले दिनों कुछ तकलीफ होने पर उन्होंने लखनऊ में जांच कराई थी। संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

रीता बहुगुणा जोशी ने गले में खराश के साथ कुछ और तकलीफ होने पर अपनी जांच कराई थी। प्रयागराज के भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि सांसद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन सभी कार्यकर्ताओं ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह प्रयागराज में सड़कों का लोकार्पण करने आए थे। उसी दिन रात में पॉजिटिव उनके पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी। उसके बाद वह लखनऊ लौट गए थे। उस समय एक कार्यक्रम में रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थीं।

error: Content is protected !!