Breaking News

नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान आज से

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में एक ही दिन में 42 स्थानों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को दिल्ली में अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी दिल्ली में रहेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी. सदानंद गौड़ा बंगलुरु और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान को लांच करेंगी।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद हरियाणा, थावर चंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के हल्द्वानी, केंद्रीय मंत्री अजुर्न मुंडा झारखंड के जमशेदपुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुग्राम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago