The Voice of Bareilly since 2010

खुशखबरी : BSNL ने घटाई मोबाइल इंटरनेट की दर

3G internetनयी दिल्ली। सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपनी 3जी मोबाइल इंटरनेट दर में आज लगभग तीन चौथाई कटौती करने की घोषणा की। इस कटौती से कंपनी के एक विशेष पैक में एक जीबी डेटा की लागत 36 रुपये तक कम हो गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने ‘बाजार में उपलब्ध मौजूदा डेटा एसटीवी पर चार गुना अतिरिक्त डेटा की पेशकश करने का फैसला किया है।’ इसके अनुसार 291 रुपये के प्लान में अब ग्राहक को 28 दिन की वैधता के साथ 8जीबी डेटा मिलेगा।

वहीं पहले इसमें 2जीबी डेटा था। वहीं 78 रुपये के प्लान में दोगुना डेटा 2जीबी मिलेगा।

 

भाषा

error: Content is protected !!