जनता से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी बसपा : सतीश चंद्र मिश्र

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि वह अगला विधानसभा अपने दम पर लड़ेगी। अयोध्या से बसपा के मिशन 2022 की शुरुआत करने आये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनता से गठबंधन करेगी।

अयोध्या में हनुमान गढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। अयोध्या में हम अपने आराध्य भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने आए हैं। अगले दौर में हम वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ ही प्रयागराज जाकर पुण्य धरती को नमन करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 13 प्रतिशत ब्राह्मण और 23 प्रतिशत दलित मिल गए तो यहां पर बसपा की सरकार बननी तय है। प्रदेश के लोगों ने इससे पहले भी बसपा के शासन काल में सर्वसमाज की प्रगति देखी है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को भी सराहा है।  मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज जिधर घूम जाएगा उसकी सरकार बना देगा। उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज बीते 10 वर्ष से उपेक्षित है। बहुजन समाज पार्टी अब उसे सम्मान दिलाएगी। कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत के बारे में उन्होंने कहा कि वे बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की हर संभव मदद करेंगे।

 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago