The Voice of Bareilly since 2010

सीएए: उत्तर प्रदेश ने केंद्र को भेजी पहली गैर मुस्लिम शरणार्थियों की सूची

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीए) पर केंद्र सरकार का गजट नोटिफिकेशन जारी होन के बाद उत्तर प्रदेश ने इसे सबसे पहले अपने यहां लागू करने के साथ ही इस पर काम भी शुरू कर दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने गैर मुस्लिम शरणार्थियों की पहली सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। इसमें 19 जिलों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत सूची भेजने वाला पहला राज्य है।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध शरणार्थियों को भारत सरकार नागरिकता प्रदान करेगी।

सूची में ये जिले शामिल


लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मेरठ रायबरेली, सहारनपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, रामपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मथुरा, प्रतापगढ़, अमेठी, झांसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत।

error: Content is protected !!