Breaking News

फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

नई दिल्ली। अपने गर्म मिजाज और खिलंदड़ स्वभाव के कारण कई बार मुसीबत मोल ले चुके फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली इस बार बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री द्वारा गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराने के बाद मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री और आदित्य पंचोली के बीच काफी अरसे से विवाद चल रहा है। इस अभिनेत्री ने वर्ष 2017 में पंचोली पर सार्वजनिक रूप से शारीरिक और मानसिक तौर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने पंचोली के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया है। शिकायत दर्ज़ करवाने वाली अभिनेत्री की ओर से कहा गया है कि पंचोली ने कई मौक़ों पर उनके साथ ज़बर्दस्ती की थी। उनका कई मौक़ों पर मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण भी किया था।  इस बीच मशहूर पत्रकार और लेखिका शोभा डे ने एक ट्वीट के ज़रिए उक्त अभिनेत्री का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने दुष्कर्म के मामले में आदित्य पंचोली के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ होने को न्याय की जीत ठहराया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago