The Voice of Bareilly since 2010

CBSE Class 10th Result 2020 : सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित

नई दिल्ली। (CBSE Class 10th Result 2020) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की वर्ष 2020 की 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा बुधवार को कर दी गई। इस वर्ष की परीक्षा में 18.73 लाख छात्र-छात्राएं बैठे थे। इनमे से 91.46 परीक्षार्थी पास घोषित किये गए हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in, results.nic.in और cbse.nic.in वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

यदि किसी छात्र-छात्रा के पास इंटरनेट की सुविधा ना हो या इंटरनेट काम नहीं कर रहा हो तो वह एसएमएस करके भी अपना रिजल्ट देख सकता है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट को एसएमएस के माध्यम से देखने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दिए गए मोबाइल फोन नंबर पर एसएसएम करना होगा। इसके बाद रिजल्ट उसी मोबाइल फोन पर एसएसएस से प्राप्त हो जाएगा।

error: Content is protected !!