Breaking News

चंद्रयान-2 : सभी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, कहा- विक्रम से संपर्क टूटा है, सपने अभी जिंदा हैं।

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान-2 में इसरो को भले ही अपेक्षित सफलता न मिली हो और “विक्रम लैंडर” का धरती से संपर्क टूट गया हो पर इसके बावजूद भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रच दिया है। सवा अरब भारतीयों की उम्मीदें नहीं टूटी हैं और सपने अभी जिंदा हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत तमाम नेताओं से लेकर आम भारतीय तक हर कोई अपने वैज्ञानिकों के साथ है। सभी ने इसरो से कहा है कि देश को उस पर और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “आपने बहुत अच्छा काम किया है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यह यात्रा जारी रहेगी।” मोदी ने कहा, “जब मिशन बड़ा होता है तो निराशा से पार पाने की हिम्मत होनी चाहिए। मेरी तरफ से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई है। आपने देश की मानव जाति की बड़ी सेवा की है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। “विक्रम लैंडर” का इसरो से संपर्क टूटने के कुछ ही मिनट बाद अमित शाह ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 को लेकर अभी तक की इसरो की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है…भारत हमारे प्रतिबद्ध और कठिन मेहनत करने वाले इसरो के वैज्ञानिकों के साथ है। भविष्य की यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंद्रयान 2 मिशन पर आधिकारिक बयान जारी किया है। सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि यह सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ है लेकिन आने वाले कल में सफलता जरूर मिलेगी। सोनिया ने एक बयान में इसरो के वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम इसरो और इससे जुड़े पुरुषों एवं महिलाओं के कर्जदार हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में अग्रणी देशों की कतार में शामिल कर दिया है और आगे की पीढ़ियों को प्रेरित किया है कि वे सितारों तक पहुंचें।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “इसरो टीम में प्रत्येक पर गर्व है। असफलता यात्रा का एक हिस्सा है। उसके बिना कोई सफलता नहीं मिलती है। पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आप पर विश्वास करता है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “ISRO की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर शानदार काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है।…आपका का काम बेकार नहीं जाएगा। इसने कई बेजोड़ और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की बुनियाद रखी है।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ISRO  वैज्ञानिकों की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिख, “हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो टीम ने चंद्रयान-2 के लिए कठोर मेहनत की। हम सब आपके साथ हैं। आप हमें हमेशा गौरवान्वित होने का मौका देते रहेंगे।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद भी चंद्रयान-2 मिशन में ISRO वैज्ञानिकों ने बेहतरीन कार्य किया। केजरीवाल ने कहा, “हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने उम्दा काम किया है। जय हिंद।”

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago