यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल, इंटर गणित की परीक्षा अब 25 फरवरी को

लखनऊUP BORD यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए इंटर गणित के छात्र-छात्राओं को राहत दी गई है।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, जिनके पास माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा का प्रभार भी है, ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को होने वाला इंटर गणित का पेपर अब 25 फरवरी को होगा। वहीं 25 फरवरी को होने वाले नागरिक शास्त्र के पेपर को अब चार दिन पहले 21 फरवरी को कराया जाएगा। इस बदलाव के चलते अब इंटर के छात्रों को दो दिन में दो या तीन परीक्षाएं नहीं देनी पड़ेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा बोर्ड परीक्षाओं के बदले टाइम टेबल के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले जो टाइमटेबल बना था, उसके अनुसार छात्र-छात्राओं को दो दिन में तीन पेपर देने थे। इसके अनुसार इंटर के छात्रों को 21 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में कम्प्यूटर, दोपहर की शिफ्ट में मैथ्स और 22 फरवरी को दोपहर की शिफ्ट में फिजिक्स का पेपर देना पड़ रहा था। सबसे अधिक समस्या गणित और भौतिकी की परीक्षा में गैप न होने की वजह से थी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को होने वाला इंटर मैथ्स का पेपर अब 25 फरवरी को होगा। वहीं 25 फरवरी को होने वाले नागरिक शास्त्र के पेपर को अब 21 फरवरी को कराया जाएगा। गृह विज्ञान का जो पेपर 14 फरवरी को सुबह होना था, वह अब इसी तिथि पर शाम को होगा। 14 फरवरी को ही शाम को होने वाला एकाउंटेंसी का पेपर अब 14 फरवरी को ही सुबह की शिफ्ट में होगा।

कॉलेजों को मान्यता देने की भी बनी समय सारिणी

डॉ शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को मान्यता मान्यता देने का काम सिर्फ तीन महीने में होगा। इसके लिए समय सारिणी बनाई गई है। जुलाई में मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद सितंबर तक जिनको मान्यता देनी है दे दी जाएगी।

2019 की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को एक महीने के अंदर उनका पारिश्रमिक भुगतान किया जाएगा।

 

परीक्षा कार्यक्रम में अहम बदलाव

14 फरवरी को सुबह 8 बजे से होने वाली गृह विज्ञान की परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से होगी।

– 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे से होने वाली एकाउंटेंसी की परीक्षा अब सुबह 8 बजे से होगी।

 

– 21 फरवरी को दोपहर 2 बजे से होने वाली गणित की परीक्षा अब 25 फरवरी को होगी।

– 25 फरवरी को होने वाली नागरिक शास्त्र की परीक्षा अब 21 फरवरी को होगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago