भारत सहित कई देशों में चीन भेज रहा नकली कंडोम

बीजिंग। चीन में बड़े पैमाने पर बनाए गए नकली कंडोम भारत, इटली सहित कई अन्य देशों में भेजे जा रहे हैं। पिछले दिनों इटली के कस्टम डिपार्टमेंट ने हाल ही में रोम के लियानार्डो दा विंची एयरपोर्ट पर 6,00,000 नकली कंडोम पकड़े गए। अधिकारियों को संदेह है कि ये नकली कंडोम चीन में बनाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, चीन में बनाए गए नकली कंडोम को भारत सहित अन्य देशों में इस्तेमाल के लिए भेजा जा रहा है। इसका एक कारण चीन के ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स का बहुतायत में उपयोग भी हो सकता है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में हर साल एक अरब कंडोम का निर्माण होता है। यह आंकड़ा दुनिया में बनाए जाने वाले कंडोम स्टॉक का 25 फीसद है। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इनमें से कितने कंडोम नकली हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई में हर साल लाखों नकली कंडोम जब्त करती है।

डॉक्टरों के अनुसार, इन नकली कंडोम के कारण कपल्स को अनचाहे गर्भ व संक्रमण का सामना करना पड़ता है। चीन में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें पता चाल है कि कई कपल्स ने नकली कंडोम का इस्तेमाल किया और उन्हें अनचाहा गर्भधारण और संक्रमण के खतरों का सामना करना पड़ा।

[साभार-नई दुनिया]
bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

13 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago