‘अगर हम कश्‍मीर या उत्तराखंड में घुस जाएं तो दिल्ली क्या करेगा’:चीन

बीजिंग।भारत और चीन के बीच पिछले 50 दिनों से चल रहे डोकलाम गतिरोध खत्म करने भारत के सुझाव को ठुकराते हुए चीन ने एक बार फिर से भारत को धमकी दी हैं कहा-अगर हम कश्‍मीर या उत्तराखंड में घुस जाएं तो भारत क्या करेगा ?


बता दें कि डोकलाम गतिरोध खत्म करने के लिए भारत ने चीन को सुझाव दिया कि दोनों देशों को एक साथ सैनिकों को हटाना चाहिए जिस पर चीन ने मंगलवार को हैरानगी जताते हुए कहा कि यदि यह उत्तराखंड के कालापानी क्षेत्र या कश्मीर में घुस जाएगा, तब नई दिल्ली क्या करेगा।यह पहला मौका है जब किसी चीनी अधिकारी ने कश्मीर मुद्दे को उछाला है।हालांकि, सरकार संचालित ग्लोबल टाइम्स में इस तरह की एक टिप्पणी की गई थी।

भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में एक सड़क बनाने से रोक दिया जिसके बाद इलाके में 50 दिनों से भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है।चीन ने दावा किया कि यह अपनी सरजमीं के अंदर सड़क बना रहा है और वह विवादित डोकलाम पठार से भारतीय सैनिकों को फौरन हटाने की मांग कर रहा है. भूटान ने कहा है कि डोकलाम उसका क्षेत्र है, लेकिन चीन ने इस इलाके को अपना होने का दावा किया है और कहा है कि थिम्पू का बीजिंग के साथ इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है।

चीनी विदेश मंत्रालय में सीमा और सागर मामलों की उप महा निदेशक वांग वेनली ने कहा कि एक दिन के लिए भी यदि सिर्फ एक भारतीय सैनिक भी रहता है तो भी यह हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत के साथ चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, वांग ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि पीएलए और चीन सरकार के लिए, हमारे पास प्रतिबद्धता है।इसलिए, यदि भारत गलत रास्ते पर जाने का फैसला करता है या इस घटना के बारे में कोई भ्रम रखता है तो हमारे अधिकारों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक हमारे पास कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है।

वांग एक भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस वक्त भारत के साथ वार्ता करना असंभव होगा।हमारे लोग सोचेंगे कि हमारी सरकार अक्षम है. जब तक कि भारत चीनी सरजमीं से सैनिकों को वापस नहीं बुला लेता है हमारे बीच कोई ठोस वार्ता नहीं हो सकती।उन्होंने भारत को छेड़ते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया और भारत और नेपाल के बीच के कालापानी विवाद का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि भारत के लिए ट्राई जंक्शन का इस्तेमाल करना कोई बहाना नहीं हो सकता।

उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय के इस बयान का जिक्र किया जिसके तहत भारत ने कहा कि देश के मुख्य हिस्से को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले संकरे इलाके में चीन, भारत और भूटान ट्राई – जंक्शन में सड़क का निर्माण यथास्थिति को बदल रहा है।उन्होंने कहा कि भारत के भी कई ट्राई जंक्शन हैं।क्या होगा जब हम यही बहाना बनाएंगे और चीन, भारत और नेपाल के बीच कालापानी क्षेत्र में घुस जाएंगे या भारत और पाकिस्तान के बीच के कश्मीर क्षेत्र में घुस जाएंगे। वांग ने कहा कि ट्राई जंक्शन का इस्तेमाल और अधिक संकट पैदा करेगा।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago