Breaking News

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स, इन शर्तों का करना होगा पालन

लखनऊ। (Unlock 5.0 Guideline in UP) कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के कारण करीब 6 महीने से बंद उत्तर प्रदेश के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 से फिर संचालित होंगे। फिलहाल कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित सिनेमाहाल और मल्टीप्लेक्स ही खोले जा  सकेंगे। अनलॉक 5.0 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत राज्य सरकार ने भी इनको खोलने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन के क्रम में यह घोषणा की। इसमें यह तय किया गया है कि गुरुवार से पचास प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को संचालित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, निर्धारित क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ ही सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दी गई है। इसमें भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी और शारीरिक दूरी का पूरी तरीके से पालन करना अनिवार्य होगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago