Breaking News

नागरिकता संशोधित कानूनः लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा ने फैसला किया है कि वह इस कानून के बारे में लोगों को सही जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाएगी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों के मन में पैदा भ्रम को दूर करने के लिए वह 10 दिन में 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क करेगी। इसके साथ ही इस मुद्दे पर 250 से ज्यादा संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने शनिवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,  “भाजपा तीन करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेगी। हम अगले 10 दिनों में 250 से अधिक स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। इसके अलावा, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) पर विपक्ष द्वारा बनाए गए मिथक का भंडाफोड़ करने के लिए 1,000 से अधिक रैलियों का आयोजन किया जाएगा।“

यादव ने कहा, “भाजपा का मानना है कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुए अनेकों लोगों को नई आशा, विश्वास, सुरक्षा, आस्था, गरिमापूर्ण जीवन देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।” उन्होंने कहा, “भाजपा का मानना है कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुए अनेकों लोगों को नई आशा, विश्वास, सुरक्षा, आस्था, गरिमापूर्ण जीवन देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।”

इस दौरान यादव ने कांग्रेस से कई तीखे सवाल पूछे। उन्होंने पूछा, “क्या कांग्रेस देश में आगजनी का और उपद्रव का समर्थन करती है?” “एक प्रमुख विपक्षी दल इस विषय पर भारत के बाहर दूतावास पर प्रदर्शन करता है, क्या वे इस निति को उचित मानते हैं?”

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago