Breaking News

आयरलैंड में जलवायु आपातकाल लागू, ब्रिटेन के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना

डब्लिन। दुनियाभर में ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते प्रभाव और गर्म होते वातावरण के बीच आयरलैंड की संसद ने देश में जलवायु आपातकाल घोषित कर दिया है। ब्रिटेन के बाद ऐसा कदम उठाने वाला वह दुनिया का दूसरा देश है। पर्यावरण को लेकर अभियान चलाने वाली स्वीडिश किशोरी ग्रेटा थुनबर्ग ने इसे ”बहुत अच्छी” खबर बताते हुए इस फैसले की सराहना की है।

गुरुवार रात को संसदीय रिपोर्ट में एक संशोधन करके “जलवायु आपातकाल” घोषित किया गया और संसद से आह्वान किया गया कि “किस तरह से जांच कर वह (आयरिश सरकार) जैव विविधता को नुकसान के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया में सुधार कर सकती है।” यह संशोधन बिना मतदान स्वीकार कर लिया गया।

आयरिश ग्रीन पार्टी के नेता और संसद में यह संशोधन पेश करने वाले इमॉन रॉयन ने इस निर्णय को “ऐतिहासिक करार” दिया।

गौरतलब है कि 16 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग पूरे यूरोप में एक अभियान चला रही हैं और वह हरित आंदोलन को लेकर मुखर हस्तियों में शुमार हो गईं हैं। उन्होंने दूसरे देशों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया है। थुनबर्ग ने ट्वीट करके कहा, ”आयरलैंड से बहुत अच्छी खबर!! अगला कौन है?”

ब्रिटेन को विश्व में ऐसा पहला देश होने का गौरव प्राप्त है जिसने जलवायु आपातकाल घोषित किया। उसने एक मई को सांकेतिक तौर पर यह प्रस्ताव पारित किया। यह कदम लंदन में हुए आंदोलन के बाद उठाया गया था। यह आंदोलन एक्सटिंशन रिबेलियन इनवायरनमेंटल कैम्पेन समूह ने चलाया था। इस समूह का लक्ष्य 2025 तक हरित गैसों के उत्सर्जन की सीमा शून्य पर लाने और जैव विविधता के नुकसान को समाप्त करना है। इस पहल को वैश्विक स्तर पर वाम झुकाव वाले दलों का समर्थन हासिल है।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

7 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

7 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

12 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago