The Voice of Bareilly since 2010

तीन दिन के अंदर सभी मंत्रियों को संपत्ति का ब्यौरा जमा करने का आदेश :CM योगी 

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी मंत्रियों को चिट्ठी लिखी है। इसमें सभी मंत्रियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। योगी मंत्रिमंडल के मंत्रियों से तीन दिन के अंदर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा जमा कराने को कहा गया है।

सीएम योगी ने शपथ ग्रहण के चंद दिनों बाद ही सभी अधिकारियों से उनकी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा और जमा किये गए इनकम टैक्स को पंद्रह दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया था।

योगी ने समान आचार संहिता का भी जिक्र किया और कहा ‘जब हम चंद्रशेखर जी की बातों को पढ़ते हैं। उन्होंने कहा था कि देश में एक सिविल कोड बनाने की जरूरत है। जब हमारे मामले समान हैं, तो शादी ब्याह के कानून भी समान क्यों नहीं हो सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा ‘कामन सिविल कोड के बारे में उनकी धारणा स्पष्ट थी। उनके लिये अपनी विचारधारा नहीं बल्कि उनके लिये राष्ट्र महत्वपूर्ण था। हमारी राजनीति राष्ट्रीय हितों पर घात प्रतिघात करके नहीं बल्कि राष्ट्र और संविधान के दायरे में होनी चाहिये। जिस दिन हम इस दायरे में रहकर काम शुरू कर देंगे तो ऐसे टकराव की नौबत ही नहीं आएगी और देश में कोई कानून के साथ खिलवाड़ की हिम्मत नहीं कर सकेगा। ’

error: Content is protected !!