The Voice of Bareilly since 2010

EPFO, ESIC से संबंधित शिकायतों का अब होगा तुरंत निपटारा

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से संबंधित शिकायतों का अब तुरंत निपटारा करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए EPFO, ESIC और इनके तहत आनी वाली अन्य संस्थाओं से संबंधित शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए प्रक्रियाओं और नीतियों को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी।

लोकसभा में दिए गए एक लिखित जवाब के अनुसार, वर्ष 2019 में शिकायत प्रबंधन प्रणाली (EPFiGMS) के पास कुल 9,02,203 शिकायतें थीं और उनमें से 8,38,579 का निपटारा किया गया था। केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पर मंत्रालय से संबंधित शिकायतों की संख्या 2019 में 47,567 थी। इनमें से 46,283 शिकायतों का निपटान किया गया। 

श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि उनका मंत्रालय जनता की शिकायतों के निपटान के संबंध में उत्तरोत्तर नीतियों और प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है। शिकायतों में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, कर्मचारी राज्य बीमा निगम और मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न सिस्टमिक सुधार और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के शिकायतों के तत्काल निवारण के उद्देश्य से पहल की गई है।

error: Content is protected !!