लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को मिला महान दल का साथ

कांग्रेस ने उप्र में छोटे दलों को साथ में लेने की शुरुआत कर दी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन कर तीन सीटों पर चुनाव लडऩे वाला महान दल एक बार फिर उसके साथ आ गया है।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2019 में नाक का सवाल बन गए उत्तर प्रदेश के रण में कांग्रेस को अंततः एक सहयोगी मिल ही गया। महान दल के साथ उसका चुनावी गठबंधन हो गया है। दोनों दलों ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भी मिलकर लड़ा था। गौरतलब है कि कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए छोटे दलों को अपने साथ जोड़ेगी।

गौरतलब है कि काफी पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है लेकिन सपा-बसपा का गठबंधन हो जाने और इन दोनों दलों द्वारा कोई तवज्जो न दिए जाने पर उसने कहा था कि वह छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। इसी पर अमल करते हुए उसने उत्तर प्रदेश में छोटे दलों को साथ में लेने की शुरुआत कर दी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन कर तीन सीटों पर चुनाव लडऩे वाला महान दल एक बार फिर उसके साथ आ गया है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में महान दल के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य का स्वागत करते हुए  प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में महान दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी ने हमें ऐसी राजनीति के निर्माण का लक्ष्य दिया है जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी हो। हम सब का यही प्रयास रहेगा।

इससे पहले महान दल केशव देव मौर्य ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करके गठबंधन की पेशकश की जिसे स्वीकार कर लिया गया। प्रियंका ने कहा कि वह मौर्य का स्वागत करती हैं और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व महान दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 2019 की लड़ाई हम जी- जान से लड़ेंगे।

 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago