Breaking News

“बागी” विधायक के सामने कांग्रेस ने घुटने टेके, जानें क्या है मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस ने अंततः अपनी “अनुशासनहीन” और “बागी” विधायक अदिति सिंह के सामने घुटने टेक दिए। कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस की देश के इस सबसे बड़े प्रदेश में बेचारगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह एक ओर तो रायबरेली सदर से अपनी विधायक अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर उनका नाम विधानसभा उप चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची मे भी शामिल किया है।

आपको याद होगा कि हाल ही में आयोजित उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में अदिति पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर शामिल हुई थीं। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का यह विशेष सत्र बुलाया गया था। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने भी इसका विरोध किया था। कांग्रेस ने इस सत्र में शामिल न होने के लिए अपने विधायकों को व्हिप जारी किया था। इसके बाद भी अदिति सिंह विधानसभा पहुंचीं। उनके विशेष सत्र में जाने पर पार्टी में काफी बवाल हुआ था। रायबरेली में उनको पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिन के अंदर जवाब भी मांगा। इस नोटिस का जवाब देने की समयसीमा रविवार को खत्म हो चुकी है और अदिति ने कोई जवाब नहीं दिया। और अब विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल है। हालांकि कांग्रेस के नेता अब यह कह रहे हैं कि यह सूची गांधी जयंती पहले तैयार की गई थी।  

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

15 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago