Breaking News

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दावा नहीं करेंगी कांग्रेस, फैसला सरकार पर छोड़ा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में करारी पराजय के बाद कांग्रेस ने तय किया है कि वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दावा नहीं करेगी। दरअसल, इस पद के लिए कि लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल की कम से कम 54 सीटें (कुल लोकसभा सीटों की 10 प्रतिशत) होनी आवश्यक हैं। चूंकि कांग्रेस को इस बार सिर्फ 52 सीटें मिली हैं, इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। कांग्रेस ने इस पद के लिए फैसला अब सरकार पर छोड़ दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस को 2014 के चुनाव में इससे भी कम सिर्फ 44 सीटें मिली थीं और तब भी उसे नेता प्रतिपक्ष का ओहदा नहीं मिल पाया था।  

शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “लोकसभा में जरूरी 54 सीटों से दो सीटें कम होने के कारण हम लोकसभा में विपक्ष के नेता पद के लिए दावा नहीं करेंगे।” यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस अन्य दलों के साथ मिलकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए दावा करेगी? उन्होंने कहा, “नवनिर्वाचित संसदीय दल पार्टी की रणनीति तय करेगा।”

इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया। हालांकि लोकसभा में विपक्ष के नेता पद पर संदेह बरकरार है। कांग्रेस ने इसका निर्णय लेने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि सोनिया गांधी ही लोकसभा में भी पार्टी की नेता होंगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago