Breaking News

उत्तर प्रदेश में “कोरोना विस्फोट”, एक ही दिन में मिले 4453 पॉजिटिव केस

लखनऊ। (Corona virus in Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को तो मानो “कोरोना विस्फोट” हो गया। कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट के जो नतीजे आए उन्होंने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में पहली बार एक ही दिन में 4000 से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 4453 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है।

4453 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 85 हजार 261 हो गई है। इसमें से 48 हजार 663 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 34968 जबकि इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 1630 हो गई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में लगातार बड़ी संख्या में टेस्टिंग हो रही है। गुरुवार को राज्य में 115618 सैंपल्स की जांच हुई। यह एक दिन में जांच की अबतक की सर्वाधिक संख्या है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 2325428 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कल (गुरुवार को) 5 सैंपल के 3358 पूल लगाए गए जिनमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई। इसके अलावा 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए जिन में से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मेडिकल टीमें लगातार सर्विलांस का काम कर रही हैं। अभी तक 40823 इलाकों का सर्विलांस का काम पूरा हो चुका है। इनमें 14708791 घर हैं। राज्य में अभी तक 74489777 लोग सर्विलांस के दायरे में आ चुके हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago