Breaking News

कोरोना वैक्सीनेशन : 60 से अधिक और 45 से अधिक उम्र के बीमार लोगों को 1 मार्च से निशुल्क कोरोना टीका

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज आगामी 1 मार्च से शुरू होगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस दौरान 45 साल से ऊपर के बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन होगा। अगर इस आयु वर्ग के लोग सरकारी केंद्रों में जाते हैं तो उनके लिए टीका मुफ्त होगा लेकिन निजी अस्पतालों में इसके लिए सरकार द्वारा तय किया गया शुल्क देना होगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाशजावड़ेकर ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले 3-4 दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर फैसला ले लेगा कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए कितना शुल्क देना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में वैक्सीन उत्पादकों और निजी अस्पतालों से बात कर रहा है।

कुल वैक्सीनेशन में भारत 5वें स्थान पर

दुनियाभर के कई देशों, खासकर चीन ने पिछले साल जून में और रूस ने अगस्त में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया था। अमेरिका, ब्रिटेन समेत ज्यादातर देशों में दिसंबर में वैक्सीन लगनी शुरू हुई। भारत में इस साल 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके बाद भी तेजी पकड़ ली है। 22 फरवरी तक दुनियाभर में 21 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। सबसे ज्यादा अमेरिका में 6.41 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है। इसके बाद चीन में 4.05 करोड़, यूरोपीय संघ में 2.7 करोड़, इंग्लैड में 1.8 करोड़ और फिर भारत में 1.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago