The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस : पंजाब में 31 मार्च तक कर्फ्यू, लॉकडाउन के दौरान लोगों की लापरवाही पर उठाया बेहद सख्त कदम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के बावजूद लोगों की काफी आधिक आवाजाही और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पंजाब सरकार ने बेहद सख्त कदम उठाते हुए पूरे राज्य में 31 मार्च 2020 तक कर्फ्यू लगा दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से कहा था कि लॉकडाउन का मखौल उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनू कारावाई की जाए।

पंजाब में अभी तक कोरोना वायरस के 7 मामलों की पुष्टि हो गई है। इससे एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके मद्देनजर राज्य में लॉकडुन की घोषणा की गई था पर लोगों की लापरवाही को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश की जनता युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रही है।  कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर देश के 22 राज्यों के 75 जिलों में लॉकडाउन है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे। ऐसे लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। 

error: Content is protected !!