Breaking News

कोरोना वायरस राष्ट्रीय आपदा घोषित, जान गंवाने वालों के परिवारों को मिलेंगे 4 लाख

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को शनिवार को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया। सभी राज्य सरकारें अब इससे लड़ने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) का इस्तेमाल कर सकेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐलान किया है कि कोरोनो वायरस के संक्रमण से मरने वालों के परिवारीजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसमें मरीजों की देखरेख करनेवाले लोग भी शामिल हैं।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कम से कम 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामले पाए गए हैं। मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भारत में जो कुल 83 मामले सामने आए हैं उसमें 66 भारतीय और 17 विदेशी शामिल हैं। इनमें से 10 ठीक हो गए जबकि दो की मौत हो गई।

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बताया कि कोरोना टेस्ट के लिए राज्य में 5 लैब बनाई गई हैं। ये लैब केंद्र सरकार की मदद से बनी हैं। इसमें से दो लखनऊ और एक-एक अलीगढ़, वाराणसी और गोरखपुर में है।

 
gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago