Breaking News

कोरोना वायरस लॉकडाउन : योगी आदित्यनाथ ने कहा- औद्योगिक इकाइयां कर्मचारियों को शीघ्र दें का वेतन

लखनऊ। कोरोना वायरस की चेन ब्रेक करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की आड़ लेकर कर्मचारियों को वेतन नहीं देने वाली औद्योगिक इकाइयों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भवें टेड़ी हो गई हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी औद्योगिक इकाइयां अपने-अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दें। अगले महीने यानी मई में भी सभी को समय पर वेतन दें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने कार्यालय लोकभवन में कोर टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में उनका फोकस प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों और श्रमिकों पर था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन के बाद श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने निजी क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को अपने कर्मचारियों के वेतन के भुगतान का निर्देश दिया था। अब अधिकारी पता करें कि कहीं किसी औद्योगिक इकाई ने अपने कर्मचारियों का वेतन रोका तो नहीं है। सरकार के अनुरोध के बाद भी अगर किसी का भी वेतन रोका गया है तो फिर उस उद्योग अथवा फैक्ट्री मालिक को इस संकट की घड़ी में सरकार की प्राथमिकता से भी अवगत करा दें।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों में 512 करोड़ का भुगतान हो चुका है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 24 लाख श्रमिकों को 1000 रुपये की राहत राशि का भुगतान हो चुका है। अब बचे हुए अन्य लोगों को भी युद्ध स्तर पर राहत राशि देने के प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी किचन के संचालन की भी समीक्षा की। कहा कि प्रदेश भर में कोई भूखा ना रहे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने तथा उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। 

तब्लीजी जमात से जुड़े लोगों को ढूंढ निकालने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संवाहक के रूप में काम कर रहे तब्लीगी जमात के लोगों को पुलिस हर जगह से ढूंढ निकाले। छापा मारकर हर जगह पर इनके ठिकाने को खोजें और सभी को क्वारंटाइन करें।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago