The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरसः लखनऊ में रेस्‍टोरेंट, ढाबे, फूड स्‍टॉल, कैफे-होटल बंद, कई क्षेत्रों में अघोषित कर्फ्यू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने चयनित इलाकों में समस्‍त कार्यालय, प्रतिष्‍ठान एवं संस्‍थान अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है।राजधानी के समस्‍त रेस्‍टोरेंट (आवासीय परिसर के अंदर रेस्‍टोरेंटों को सम्मिलित करते हुए), ढाबे, फूड सटॉल, कॉफी हाउस/कैफे, खाने-पीने के होटल, मिष्‍ठान भंडार, जलपान गृह 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इन आदेशों का उल्‍लघंन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 इन क्षेत्रों में अघोषित कर्फ्यू 

खुर्रम नगर (महानगर चौराहे से कुकरैल वन्‍य क्षेत्र प्रवेश द्वार तक, कंचना बिहारी मार्ग), कल्‍याणपुर, शिवानी विहार, अबरार नगर, कमला नेहरू नगर, विकास नगर, टेढ़ी पुलिया से गुलाचीन मंदिर से कपूरथला चौराहे तक, कपूरथला चौराहे से महानगर पीएसी गेट तक, महानगर पीएसी गेट से वायरलेस चौराहे से रहीम नगर चौराहा होते हुए खुर्रम नगर दोनों तरफ का क्षेत्र कुकरैल नाले, आरै, टेढ़ी पुलिया/कुर्सी रोड के बीच का समस्‍त क्षेत्र) थाना विकास नगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा, इंदिरा नगर।

इनको दी गई है छूट 

अस्पताल, फार्मेसिस्‍ट/मेडिकल स्‍टोर, पैथोलॉजी एवं अन्‍य आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित साम्रगी, पेट्रोल पंप, रसोई गैस, दूध, राशन। 

 

error: Content is protected !!