Breaking News

चीन के वुहान में फिर लौटा कोरोना वायरस, मौत के 1,290 नए मामले आए सामने

वुहान। कोरोना वायरस के हमले से सहमी दुनिया में लोगों की जुबान पर एक शहर का नाम बार-बार आ रहा है और वह है- वुहान। वही वुहान जिसे कोरोना वायरस (कोविड-19) की जन्मस्थली माना जाता है। करीब एक सप्ताह पहले ही स्थानीय प्रशासन ने इस शहर को कोरोना मुक्त बताते हुए लॉकडाउन हटाया था। यह महानगर धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की कोशिश कर ही रहा था कि कोरोना वायरस फिर लौट आया है।

वुहान में दोबारा कोविड-19 के मामलों को लेकर आंकड़ा जारी किया गया है। इसमें संक्रमित मामलों की संख्या में 325 और लोग जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 50,333 पर पहुंच गया है। वहीं इसके कारण मरने वालों की संख्‍या 1,290 है और अब तक कुल मृतकों की संख्‍या 3,869 हो गई।  इन आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी वीबो सोशल नेटवर्क (Weibo social network) पर दी गई है। 

वुहान में दो दिन पहले ही संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए। इनमें मात्र 10 मामले स्थनीय है बाकी विदेश से आए हैं। चीन के स्‍थानीय समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स के अनुसार, कोविड-19 से वुहान में अब तक 3,869 लोगों की मौत हुई  और अब देश ने आंकड़ों की इस लिस्‍ट में संशोधन किया है। इसमें 1290 मौतों के नए मामलों को जोड़ा है।

चीन के हुबेई प्रांत के सबसे बड़े शहर वुहान में पिछले सप्‍ताह ही लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद यहां की जनता ने यहां की एक बिल्‍डिंग पर “साहसी शहर” वहीं एक बिल्डिंग पर “निर्णायक जंग, निर्णायक जीत” भी लिखा। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) ने वुहान शहर को यह उपनाम दिया है। वुहान के वेट मार्केट भी लॉकडाउन के बाद खोल दिए गए हैं लेकिन यहां अभी जंगली जानवरों की बिक्री पर पाबंदी है। हालांकि कोरोना वायरस का खौफ अभी यहां बरकरार है क्‍योंकि लॉकडाउन हटने के बाद हजारों लोगों ने वुहान शहर को छोड़ दिया।

उल्‍लेखनीय है कि 11 मार्च को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था। जॉन्‍स हॉपकिन्‍स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में अब तक इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 21 लाख से अधिक हो गया है और इसके कारण मरने वालों की संख्‍या 144,000 से अधिक है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago