The Voice of Bareilly since 2010

दरगाह ने बदनाम करने वालों पर लगाई पाबंदी -Bareilly News

बरेली। हजरत शाहदाना वली की दरगाह ने बदनाम करने वालों पर पाबंदी लगा दी है। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां उर्फ बब्बू मियां ने बताया दरगाह पर रुहानी इलाज के लिए मरीज आते हैं। इसमें बाहरी शहरों के मरीज लॉक डाउन में रुक गए थे। इसके लिए उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और थाना इंचार्ज को पत्र लिख कर अवगत करा दिया था। अब से दो दिन पहले पुलिस ने दरगाह से उनके घरों को भेज दिया है। इस मामले में कुछ समाचार पत्र और न्यूज चैनलों ने दरगाह को बदनाम करने की कोशिश की है। अब दरगाह कमेटी ने उन लोगों पर दरगाह में घुसने पर पाबंदी लगा दी है।

मुतवल्ली बब्बू मियां का कहना है कि , तब्लीगी जमात का दरगाहों से कोई वास्ता न कभी रहा है न ही अब है। तब्लीगी जमात सिलसिले के लोग दरगाहों और मजारों को नहीं मानते और न ही वहां जाते हैं। इस मामले में उन्होंने एसएसपी को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें चैनल और समाचार पत्र वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

error: Content is protected !!