Breaking News

जानलेवा भोजनः खाने की इस आदत ने युवक को बना दिया अंधा

लंदन। जंक फूड खाने की ऐसी लत लगी कि दस साल तक इसके सिवाय कुछ खाया ही नहीं। नतीजा इतना भयावह रहा कि मात्र 19 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई। अब सुनाई भी कम देने लगा है। पिछले दस सालों के दौरान कभी भी कोई फल और सब्जी नहीं खाई। इसके कारण अवॉइडेंट रिस्टिक्टिव फूड इंटेक डिसऑर्डर हो गया है। शरीर से बेजार हो चुके इस नवयुवा को ब्रिस्टल आई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार ब्रिटेन में इस तरह का यह पहला मामला है।

डॉक्टरों के अनुसार गलत खानपान की वजह से इन नवयुवा के शरीर में विटामिन बी 12 बहुत कम हो गया था। साथ ही कॉपर, सेलेनियम और विटामिन डी की मात्र भी कम हो गई। इसके कारण आंखों को ब्रेन से जोड़ने वाली ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा और आंखों की रोशनी चली गई। प्रोसेस्ड खाने में शुगर और काबरेहाइड्रेट की मात्र ज्यादा होने के कारण सुनने की क्षमता पर असर पहुंचा और हड्डियां भी कमजोर हो गईं।

आंखों के लिए आहार

डॉक्टरों के अनुसार, आंख शरीर का सबसे खूबसूरत और उपयोगी अंग होने के साथ-साथ सबसे संवेदनशील अंग भी है। इसलिए जरूरी है कि इसकी देखभाल सही तरीके से की जाए। आंखों को निरोगी और स्‍वस्‍थ रखने के लिए विटामिन ए, बी, सी और डी विशेष लाभकारी होते हैं। साथ ही विटामिन और मिनरल से भरपूर फल और हरी सब्‍जियां को भी आहार में शामिल करना चाहिए। देखने की क्षमता बढ़ाने वाले आहारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें हमारे आगे के स्लाइड्स। आंखें इस दुनिया की सबसे कीमती चीज होती है, इसलिए इनकी सेहत का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। आंखों के लिए विटामिन ए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन होता है जिसकी कमी से नाइट ब्लांइडनेस की शिकायत हो सकती है। वसा में घुलनशील विटामिन ए की जरूरत सबसे अधिक रे‍टीना को होती है। हरी और पत्‍तेदार सब्जियों में विटामिन ए सबसे अधिक पाया जाता है।

आंखों के लिए अंडा काफी लाभदायक होता है। कैरोटिनायड्स का निर्माण करने वाले ल्यूटिन और जीजेंथिन नामक तत्व किसी अन्य पदार्थ की अपेक्षा अंडे में प्रचुरता में पाए जाते हैं। रोज एक अंडा खाने से केरोटिनाइड्स की कमी के कारण आंखों के सेल्स में होने वाला क्षरण रोका जा सकता है।आंखों के लिए अंडा काफी लाभदायक होता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए ड्राईफ्रूट्स (मेवे) का सेवन करना भी लाभदायक होता है। ड्राईफ्रूट्स किंग किशमिश में विटामिन ए, ए-बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉइड से भरपूर होता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है।

आम, पपीते जैसे फलों में केरोटिन भरपूर मात्रा में होता है,जो आंखों के नीचे काले धब्बों से बचाने और उनकी रोशनी दोनों के लिए अच्छा होता है। इन पीले फलों को अपने आहार में जरूर शामिल करें।आंखों के लिए जरूरी मिनरल हमें जिंक युक्त आहार से मिलता है। जिंक युक्त आहार लेने से आंखों में धब्‍बे पड़ना जैसी समस्‍या नहीं होती और देखने की क्षमता भी बढ़ती हैं। पोर्क, कस्तूरी, तिल के बीज, मूंगफली, दही, डार्क चॉकलेट और कोको पाउडर में जिंक भरपूर मात्रा में होता है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago