The Voice of Bareilly since 2010

न्यूयॉर्क फैशन वीक में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क।अमेरिका में छोटे और बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखरने वाली मशहूर भारतीय अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में भी अपनी मौजूदगी का अहसास कराया।

नेपाली मूल के डिजाइनर प्रबल गुरूंग की लिबास में बैठी प्रियंका फैशन शो के दौरान पहली कतार में बैठी थीं। गुरूंग के शो के लिए 34 वर्षीय प्रियंका ने डिजाइनर के ‘फाल 2017’ कलेक्शन का कपड़ा पहन रखा था।

दीपिका ने डिजाइनर माइकल कोर के शो में पहुंचकर वहां की महफिल में चार चांद लगाये। उन्होंने डिजाइनर के ‘स्प्रिंग 2017’ कलेक्शन से गाढ़े नीले रंग का ड्रेस पहन रखा था। शो के दौरान दीपिका एमिली रतजकोवोस्की, जॉर्डन ड्यून और हिकारी मोरी के साथ पोज देती नजर आईं।

 

एजेंसी

 

error: Content is protected !!