Breaking News

धोनी की आईपीएएल टीम सीएसके का तेज गेंदबाज व कई अन्य स्टाफ हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। (IPl 2020) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके/CSK) को बड़ा झटका लगा है। तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम के कई स्टाफ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि कितने स्टाफ पॉजिटिव हैं इसकी संख्या के बारे में पता नहीं लग पाया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक पॉजिटिव पाए जाने वाले सदस्यों में एक तेज गेंदबाज ऐसा है जो टीम इंडिया के लिए सिमित फॉर्मेंट में हाल ही में खेला था।  

आइपीएल के एक सूत्र ने बताया कि दाएं हाथ का तेज गेंदबाज जिसने हाल ही में भारत के लिए खेला था वह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ के कई सदस्य, सीएसके प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी तथा सोशल मीडिया टीम के दो स्टाफ भी पॉजिटिव हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के एसओपी के मुताबिक जितने भी व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें और सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। ये सभी बॉयो सिक्योर बबल में तभी शामिल हो सकते हैं जब उनके रिपोर्ट निगेटिव आ जाएं।

सीएसके टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। इसके बाद टीम के हर सदस्य को जरूरी छह दिनों की क्वारंटाइन अवधि में रखा गया था। टीम को शुक्रवार से अभ्यास शुरू करना था लेकिन अब टीम ने अपनी क्वारंटाइन की अवधि को बढ़ा दिया है। अब उनकी ट्रेनिंग 1 सिंतबर से शुरू होगी। हालांकि कुछ टीमों ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।  

चेन्नई सुपर किंग्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना होने से पहले चेन्नई में 5 दिनों की ट्रेनिंग कैंप लगाया गया था। इस कैंप में इस टीम में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। यह कैंप धोनी के आग्रह पर लगाया गया था जिसके बारे में फ्रेंचाइजी के सीईओ ने खुद खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि हमने धोनी को प्रस्ताव रखा था कि एक कैंप का आयोजन यूएई जाने से पहले किया जाए तो उन्होंने इसके लिए तुरंत कहा, “सर हमने चार-पांच महीनों से क्रिकेट नहीं खेली है ऐसे में ये हमारे लिए काफी फायदेमंद होगा।” 

 


gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago