Breaking News

अयोध्या में राम मंदिर के लिए नींव की खुदाई शुरू, नृपेंद्र मिश्र ने पूजा-अर्चना के बाद चलाया पहला फावड़ा

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए नींव की खुदाई का काम शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ शुरू हो गया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया और पहला फावड़ा चलाकर सांकेतिक खुदाई की।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि परिसर में हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया और पहला फावड़ा चलाकर सांकेतिक खुदाई की। निर्माण एजेंसी की निशानदेही के बाद नींव पूजन के लिए स्थान का चयन किया गया।

जिस भूमि पर राम मंदिर का निर्माण किया जाना है, वहां से फिलहाल मिट्टी हटाई जा रही है। नींव खुदाई का कार्य फरवरी से युद्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा। सूत्रों की मानें तो इंजीनियर एक बार फिर राम जन्मभूमि परिसर की मिट्टी की जांच करेंगे। इसका उद्देश्य मिट्टी की ताकत और उसकी गुणवत्ता का पता लगाना है।

नृपेंद्र मिश्र की उपस्थिति में एक बात पर सहमति बन गई कि जितनी भूमि पर राम मंदिर का निर्माण किया जाना है उतनी पूरी भूमि को लगभग 12 मीटर तक खोदा जाएगा और वहां की मिट्टी निकाली जाएगी। इसके बाद खाली स्थान को मजबूत सामग्री से भरा जाएगा। इस तरह मंदिर के लिए मजबूत बुनियाद की सतह तैयार होगी। भूमि के 12 मीटर नीचे से जमीन की सतह तक किस सामग्री को भरा जाएगा, इसका अध्ययन किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के अनुसार यह रिसर्च रिपोर्ट लगभग 15 दिनों के भीतर आ जाएगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago