The Voice of Bareilly since 2010

Doctor suicide case : आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जारवाल को  एक डॉक्टर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। प्रकाश जारवाल पर इस डॉक्टर ने कथित तौर पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था।

इस 52 वर्षीय डॉक्टर को बीती18 अप्रैल को दक्षिणी दिल्ली स्थित अपने घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। उन्होंने एक नोट में कथित तौर पर देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

इससे पहले विधायक प्रकाश को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए दो बार बुला चुकी थी। हालांकि दोनों बार प्रकाश जारवाल दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। दोनों ही फरार थे।

error: Content is protected !!